Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अनीष मिश्रा
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत जिलेभर में बच्चों के हृदय की निःशुल्क जांच की गई। अभियान के तहत आज कुल 2 हजार 157 बच्चों की हृदय स्क्रीनिंग की गई।
जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस अभियान में जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में विशेषज्ञ टीमों द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।
अभनपुर टीम-ए द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला में 128, अभनपुर टीम-बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव में 130, आरंग टीम-ए द्वारा शासकीय हाई स्कूल निसदा में 139, आरंग टीम-बी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारसकोल में 275, आरंग टीम-सी द्वारा शासकीय हाई स्कूल आरंग में 151 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
इसी प्रकार धरसीवां टीम-ए द्वारा शासकीय हाई स्कूल संकरा में 92, धरसीवां टीम-बी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदुल में 137, तिल्दा टीम-ए द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला बहेसर में 164, तिल्दा टीम-बी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोहदा में 164 बच्चों की जांच की गई।
शहरी क्षेत्र में अर्बन टीम-ए द्वारा लक्ष्मीनारायण गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में 267, अर्बन टीम-बी द्वारा जे.आर. धानी स्कूल में 146, अर्बन टीम-सी द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल फुंडहर में 200 तथा अर्बन टीम-डी द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ियारी में 164 बच्चों की हृदय स्क्रीनिंग की गई।
प्रोजेक्ट धड़कन के माध्यम से बच्चों में हृदय संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाकर उनका उचित उपचार कराना है।




