Oplus_131072
सेवा संकल्प अभियान के तहत पार्षदों और वार्डवासियों ने मिलकर भरे बड़े-बड़े गड्ढे, किसी ने दी गिट्टी तो किसी ने सीमेंट-रेती; श्रमदान कर दिया जिम्मेदार नागरिकता का संदेश।
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। शहर के कुमारपारा चौक में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसहयोग और श्रमदान की ऐसी पहल देखने को मिली, जिसने लंबे समय से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की समस्या को कुछ ही घंटों में काफी हद तक दूर कर दिया। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान वार्डवासियों ने नगर के पार्षदों के साथ मिलकर स्वयं आगे आते हुए गड्ढों को भरने का काम किया।
यह मार्ग चांदनी चौक से कुमारपारा की ओर जाने वाला पीडब्ल्यूडी का मार्ग है। लंबे समय से सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए थे, जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की स्थिति को देखते हुए वार्डवासियों और पार्षदों ने समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक इंतजार करने के बजाय आपसी सहयोग एवं नगर पालिका के सदस्यों के सहयोग से पहल करने का निर्णय लिया।
किसी ने दी रेती, किसी ने गिट्टी




