रिपोर्ट – योगेश्वर साहू
छुरा/ घटारानी। गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत फुलझर में रामसत्ता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गांव में 24 घंटे तक चलने वाले अखंड रामधुनी कार्यक्रम में राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
टोली बनाकर भगवान श्रीराम के नाम का जप किया जा रहा है। ढोल-मंजीरे की थाप पर राम नाम की गूंज से पूरा गांव भक्तिमय हो गया है।
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 10 तक के सभी ग्रामीण बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी रामधुनी में शामिल होकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
यह भव्य आयोजन ग्रामवासियों के आपसी सहयोग से घटारानी क्षेत्र के ग्राम फुलझर में किया जा रहा है। आयोजन समिति में ग्रामीण अध्यक्ष डिहु राम साहू, सचिव रूपेश कुमार ध्रुव, उपाध्यक्ष ईश्वर यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ध्रुव पुरानिक ध्रुव, महेश ताराक, पंचायत प्रतिनिधि सहित समस्त पंचगण और ग्रामवासी शामिल हैं।




