बुलंद टाइम्स के लिए जिला ब्यूरो चीफ अनीश मिश्रा की रिपोर्ट
रायपुर। केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी का आज रायपुर आगमन हो रहा है। श्री पासवान जी दोपहर 1:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
उनके रायपुर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। एयरपोर्ट पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनका आत्मीय स्वागत करेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी के आगमन को पार्टी संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत करने की अपील की गई है।




