छुरा/ घटारानी। लोककला, लोकसंस्कृति और छत्तीसगढ़ी परम्परा को सहेजने के लिए लगातार काम कर रहे सिरजन लोककला मंच की एक अहम और निर्णायक बैठक मां घटारानी धाम के पावन प्रांगण में सम्पन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कलाकार और पदाधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी सचिव बाबूलाल साहू ने दी है।
सचिव बाबूलाल साहू ने बताया कि बैठक में दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
पहला बड़ा निर्णय सिरजन भवन को लेकर लिया गया। लंबे समय से सिरजन मंच के कलाकारों की मांग थी कि लोककला के लिए एक स्थाई भवन हो, जहां कलाकार अभ्यास कर सकें और अपनी संस्कृति को संजो सकें। इस सपने को अब साकार किया जा रहा है। आगामी 15 तारीख पंचमी के शुभ और पावन अवसर पर मां घटारानी धाम के आशीर्वाद से सिरजन भवन का आगमन और भूमिपूजन समारोह बड़े ही विधि-विधान से किया जाएगा।

दूसरा बड़ा निर्णय प्रतिवर्ष की भांति होने वाले सिरजन महत्व को लेकर लिया गया। इस वर्ष भी यह भव्य आयोजन 23 तारीख को ग्राम कौदकेरा में बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोककलाकार पहुंचकर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस पूरे आयोजन के आयोजक नंदनी ओमकार साहू हैं, जो हर वर्ष इस आयोजन को सफल बनाते आ रहे हैं। इस बैठक में सिरजन के कलाकार उपस्थित थे।
प्रधान संरक्षक – नूतन लाल साहू
संरक्षक – सेवक ठाकुर
अध्यक्ष – तुलेश्वर धृतलहरे
उपाध्यक्ष – माहेश्वरी सिन्हा
कोषाध्यक्ष – गिरवर ध्रुव
सचिव – बाबूलाल साहू
इस महत्वपूर्ण बैठक में सिरजन मंच के स्तंभ कहे जाने वाले चैतु, तारक, बुधारु यादव, यश कुमार एवं समस्त कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर दोनों आयोजनों को पिछले वर्षों से भी अधिक भव्य, ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।




