याद राम साहू की रिपोर्ट :-
नगर के वार्ड क्रमांक 12, जैन कॉम्प्लेक्स, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे रविवार, 1 नवंबर 2026 को उदयाचल नेत्र जांच एवं चश्मा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के माध्यम से नगरवासियों को कम खर्च में आंखों की जांच एवं चश्मे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र में मात्र 30 रुपये में आंखों की जांच की जाएगी। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा, वहीं जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें चश्मा आधी कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा, जांच के दौरान जिन लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उनका उदयाचल हॉस्पिटल, राजनांदगांव में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्र का संचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान नगरवासी एवं जरूरतमंद लोग केंद्र पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करा सकते हैं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

शुभारंभ अवसर पर उत्तम चंद जी जैन, बृजकिशोर सुरजन, अतुल रायचा, अशोक मोदी, विनोद रायचा, राजेंद्र बाफना, प्रकाश श्रीश्रीमाल, सुदामा मोटलानी, डॉ. सुमित जायसवाल, प्रवीण सांखला, सुनीता शुक्ला, कु. नम्रता तिवारी एवं कु. समृद्धि तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह संयुक्त धर्मार्थ सेवा स्व श्री कंवरलाल जी देशलहरा एवं स्व शारदा बाई देशलहरा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र अशोक ,विनोद और प्रमोद देशलहरा द्वारा समर्पित है साथ ही इन्होंने दुकान के लिए जगह उपलब्ध कराया एवं 5 लाख रुपए की राशि उदयाचल को प्रदान की है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश देशलहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, अशोक जैन, विनोद जैन, मनीष चौरड़िया, विनोद गोलछा, सुशील जैन, दर्शन जैन, अमित जैन, केशव साहू,गुलाबचंद देशलहरा,सुनील शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोमल ठाकुर, पार्षद शैल महोबिया, हेमंत सोनकर एवं सलीम खान ,सेवक महिपाल विजय सोनकर ,केकेराजू चंद्राकर,सुखनंदन साहू ,इरफान खान ,सोहन सोनी ,नरेश साहू ,राजेश नामदेव, दिनेश टावरी,डोंगरमल जैन,सुरेश सोनी , मनीष देशलहरा ,नमन जैन,गगन जैन ,कमल तातेड, भारत साहू ,परस साहू ,सरपंच मंजुलता साहू ,चंदन पटेल,अजय देशमुख भी शामिल हुए। इस अवसर पर उदयाचल से आए डॉक्टरों की टीम तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
यह नेत्र जांच एवं चश्मा केंद्र नगर के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। कम शुल्क में आंखों की जांच, जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा तथा मोतियाबिंद के मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।




