रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर चांपा
जांजगीर चांपा — जिला मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्राम खोखरा में देव समिति मुख बधिर केंद्र पर केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी ( खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार) का जन्मदिन लोक जनशक्ति पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के मुखिया माननीय श्री शरद चंद पांडे जी के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने धूप दीप एवं अगरबत्ती जलाकर जन्मदिन पर केक काटते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी के द्वारा बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रदान करते हुए श्री चिराग पासवान जी जिंदाबाद के नारा लगाते हुए पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी अमर रहे की नारा लगाते हुए केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए वहां पर उपस्थित संस्था के सभी मुख बधिर एवं विकलांगों को फल, बिस्कुट, सेव एवं पानी वितरण कर सभी को जन्मदिन की बधाई देते हुए
मंत्री जी को जियो हजारों साल की बधाई दी गई तत् पश्चात श्री पांडे जी ने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी द्वारा पार्टी की स्थापना एवं देश के लिए योगदान को याद दिलाते हुए पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में साथ-साथ चलते हुए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे भारत में लोक जनशक्ति पार्टी को आगे की बढ़ाने की बात कहीं साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं पिछड़े हुए लोगों को गरीबी से ऊपर उठाकर उन लोगों को जितना सहयोग हो सके सहयोग करने की बात की यही हमारे नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी का उद्देश्य था उन्ही उद्देश्यों को लेकर हम आगे बढ़ते रहेंगे और माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी के हाथों को मजबूत करते हुए उनके उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प लेकर पार्टी के गतिविधियों को आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे तभी हम लोगों के द्वारा माननीय मंत्री जी के जन्मदिन को सार्थक समझेंगे!
श्री पांडे जी ने अपने उद्बोधन में माननीय मंत्री जी को जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को भी याद करते हुए देश के लिए उनके योगदान को भी सराहना की! एवं सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) को पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर से लेकर गांव शहर एवं जिला स्तर के साथ छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा में पार्टी के गतिविधियों एवं योगदान को याद दिलाते हुए घर-घर गली-गली जाकर प्रचार प्रसार करने की बात कही व आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी उतार कर विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने की भी बात रखी अभी विधानसभा चुनाव 2 साल बाकी है इन दो सालों के अंदर सभी विधानसभा में जिला स्तर तक कार्यकर्ता तैयार कर दायित्व देने की भी बात कही! कार्यक्रम का संचालन करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश प्रधान महासचिव रामेश्वर सिंह क्षत्रिय ने सभी को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी व श्री चिराग पासवान जी जिंदाबाद के नारा लगाते हुए पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी अमर रहे कहकर सभी को धन्यवाद दिया!
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहयोगी के रूप में प्रदेश सचिव कौशल्या यादव, महिला जिला अध्यक्ष जानकी देवी, जिला कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, जिला सचिव श्री भरत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष श्री सत्यनारायण सारथी, श्री विनय कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे |




