याद राम साहू की रिपोर्ट :-
अहिवारा विधायक एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के हैदराबाद में निधन के बाद आज उनके गृह ग्राम भेंड्रा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मंत्रीगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब, कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल, श्री वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, पूर्व विधायक डॉ. बालमुकुंद देवांगन एवं पूर्व विधायक श्री राजेंद्र राय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला बालोद भाजपा संगठन की ओर से भी दी गई श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार कार्यक्रम में जिला बालोद भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, केंद्रीय बैंक दुर्ग के उपाध्यक्ष नरेश यदु, जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, गुंडरदेही जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन ,अश्वनी यादव,कृष्णकांत पवार सहित भाजपा नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा युवराज मारकंडे, जीतू गुप्ता, श्री गुलशन साहू सहित विभिन्न मोर्चा-मंडलों के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नम आंखों से दी अंतिम विदाई
अपने जननेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे लोगों की आंखें नम थीं। सभी ने दिवंगत श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान “डोमनलाल कोर्सेवाड़ा अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुए अंतिम संस्कार के बाद श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके योगदान और जनसेवा को लंबे समय तक याद किया जाएगा।




