अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – प्रार्थी आर. क्र. 119 सुभाष मरकाम, रक्षित केन्द्र बैकुंठपुर दिनांक 08.11.2026 को प्रार्थी आर. क्र.119 सुभाष मरकाम, रक्षित केंद्र बैकुंठपुर रात्रि 112 ड्यूटी में तैनात को रात्रि में पति-पत्नी विवाद संबंधी इवेंट मिलने पर प्रार्थिया के बताएं अनुसार 112 की टीम ग्राम बरपारा पहुंची।
जहां 112 की टीम को देखकर प्रार्थिया का पति दारा सिंह आक्रोशित होकर सीधे 112 के पुलिस जवान एवं स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज करने लगा एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया।
गिरफ्तार आरोपी दारा सिंह चौहान पिता सुरेन्द्र सिंह, निवासी बरपारा थाना बैकुंठपुर मूल पता रघुराजनगर, सतना मध्यप्रदेश
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
आरोपी पर *अपराध क्र. 339/2026 धारा 121(1), 221(1), 132, 296, 351(3), 352 BNS के तहत कार्यवाही की गई है।








