लता नाग की रिपोर्ट:-
किरंदुल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किरंदुल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार सह-आरोपी सुभाष देवनाथ उर्फ नाटा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 65/2026, धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पूर्व में आरोपी शंकर घोष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया गया था।
इसी मामले में फरार चल रहे सुभाष देवनाथ को 17 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रेलवे के पुराने लोको शेड से 1.910 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 95 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।







