राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ-गौरव सिंह। चिखली ओवरब्रिज बंद होने और अंडरब्रिज निर्माण जारी रहने से ममता नगर अंडरब्रिज और गौरीनगर रेलवे फाटक पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।

निर्माण स्थल पर चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए नो-एंट्री बोर्ड लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि एक साथ दो रास्तों पर काम चलने से परेशानी बढ़ी है। वहीं कई वाहन चालक निर्माण देखने के लिए बीच सड़क पर गाड़ियां रोक रहे हैं, जिससे जाम और बढ़ रहा है। ब्रिज को पूरी तरह खोलने को लेकर प्रशासन की ओर से अभी कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है।







