गुण्डरदेही, जिला बालोद –
संवाददाता – विमला तिवारी
नगर पंचायत गुण्डरदेही में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में नगर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में लगभग 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेजने पर सहमति बनी। इसके साथ ही 26 निर्माण कार्यों की निविदाओं को मंजूरी देते हुए तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में इन कार्यों पर हुई चर्चा –
👉 सीसी रोड निर्माण
👉 सामाजिक एवं सामुदायिक भवन निर्माण
👉 रामसागर, शीतल एवं बाजार तालाब का सौंदर्यीकरण
👉 पेंशन, नामांतरण के लंबित प्रकरणों का निराकरण
👉 शराब भट्टी के स्थानांतरण का मुद्दा
👉 मॉर्चुरी (मर्चुरी) की मरम्मत
बैठक में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। नगर के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक और समय पर पूरा कराया जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष, पार्षदगण, सीएमओ और नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
– विमला तिवारी
बालोद जिला संवाददाता







