लता नाग की खास रिपोर्ट:-
दन्तेवाड़ा। NMDC की बचेली एवं किरंदुल परियोजनाओं में L-1 और L-2 भर्ती प्रक्रिया को लेकर 28 नवंबर 2026 को प्रस्तावित आंदोलन पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, जिला इकाई दन्तेवाड़ा ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।
27 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में समाज ने कहा कि जिला इकाई प्रस्तावित आंदोलन का समर्थन नहीं करती और न ही इसमें शामिल होने का कोई निर्णय लिया गया है।
संगठन का स्पष्ट कहना है कि भर्ती संबंधी समस्याओं का समाधान आंदोलन और टकराव के बजाय आपसी बातचीत, संवाद एवं संवैधानिक प्रक्रिया से होना चाहिए। समाज ने सभी पक्षों से शांति, सौहार्द और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की है।







