अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
जबलपुर| जबलपुर मध्यप्रदेश जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में सूपाताल तालाब में एक 8 वर्षीय बच्चा, चीनू, की डूबने से मौत हो गई। पैरालाइसिस से पीड़ित चीनूचीनू चलने में थोड़ा असमर्थ था। वह अपने दादा के साथ मंदिर में पूजा करने गया था, लेकिन घूमते-घूमते तालाब के पास पहुंचकर अचानक गायब हो गया। 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार को गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से उसका शव तालाब के बीच से बरामद हुआ। इस घटना से स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गई है।
चीनू का शव निकालते समय सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन एंबुलेंस की अनुपलब्धता के कारण शव को रिक्शे में ले जाया गया, जिसे देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



