अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
भोपाल | भोपाल मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश को सोयबीन स्टेट का दर्ज मिलने के बाद भाजपा सरकार अपनी उपलब्धता बता रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस खेमें ने सोयबीन की पैदावार करने वाले किसानों की हालत पर चिंता जताई है। कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोयबीन की एमएसपी को 6000 हजार रुपए प्रति क्विंटल लागू करने की मांग कर दी है।
बता दें कि, एमपी में हर साल 5.47 मिलियन टन सोयाबीन का उत्पादन होता है। देश में सोयाबीन का उत्पादन करने में 42.92 प्रतिशत हिस्सा है। इसी के चलते एमपी को सोयाबीन स्टेट का खिताब मिला है।
कांग्रेस बोली – सोयाबीन की खेती है घाटे का सौदा
पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सोयाबीन 6000 हजार रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर लागू करते खरीदी जानी चाहिए। जीतू पटवारी ने किसानों के लिए सोयबीन की फसल घाटे का सौदा बताया है।
दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सोयाप्रदेश का ताज, लेकिन किसानों की मेहनत का क्या हुआ? 5.47 मिलियन टन का उत्पादन के साथ देश में पहला स्थान, लेकिन क्या किसानों की मेहनत का क्या हुआ।
क्या कांग्रेस सोयाबीन को बनाएगी मुद्दा
एमपी की अलग-अलग मंडियों में सोयाबीन के दाम 3500 से 4500 रुपए बीच प्रति क्विंटल सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर कांग्रेस आने वाले दिनों में जोरदार राजनीति करने वाली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एमपी से आते हैं। इसके साथ ही उपचुनाव भी हैं। जिसको लेकर कांग्रेस बीजेपी को घेर सकती है।



