डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
कोंडागांव| कोंडागांव जिला के आलोर (बड़े डोंगर) में लिंगेश्वरी माता की गुफा है जिसके पट साल में केवल एक बार ही खुलते हैं | बुधवार को सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुली भक्तो की लंबी कतारें पहले से ही माता के दर्शन के लिए लगी हुई थी|

भारत देश परंपराओं और मान्यताओं का देश है अपनी धार्मिक संस्कृति की वजह से ही यह दुनिया में काफी मशहूर है | वैसे भारत में कई मंदिर हैं जो अपनी मान्यताओं के लिए ज्यादा जाने जाते हैं |
नि संतान दंपती संतान प्राप्ति के लिए एवं अन्य इच्छा की मनोकामना लेकर प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में अलग-अलग राज्यों से दर्शन करने के लिए इस मंदिर में आते हैं |मंदिर के पट 12 घंटे के लिए ही खोले जाते हैं भीड़ ज्यादा होने की वजह से लाइन काफी लंबी होती है भक्त मध्य रात्रि से लाइन में आकर खड़े हो जाते हैं माता के दर्शन के लिए|



