अमित दुबे की रिपोर्ट :-
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केसरवानी के निर्देशानुसार 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया गया है। यह बंद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार, अपराध पर नियंत्रण और कवर्धा में पुलिस की प्रताड़ना से हुई मौत के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया जा रहा है।
इस संबंध पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूर्य के द्वारा उनको सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित सभी विभागों के प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस बंद को सफल बनाने में सहयोग करें और सुबह 9:00 बजे भीम चौक पर उपस्थित होकर अपना समर्थन दें। छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया गया है। यह बंद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार, अपराध पर नियंत्रण और कवर्धा में पुलिस परतर्ना से हुई मौत के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया जा रहा है।



