सी एल साहू की रिपोर्ट:-
कांकेर | कांकेर के पहाड़ों एवं जंगलों में लगातार शेर ,भालू ,चीता का दिखना आम बात हो गया है ।लगातार शेरों,चीतों,भालुओं की आवक बढ़ती ही जा रही है । अभी कुछ दिन पहले ही 5 से 6 चिता एक साथ देखा गया था लेकिन आज फिर 8 से 10 शेरों का एक परिवार मरकाटोला रोड में विचरण करते हुए देखा गया है। लगता है अब कांकेर को अभ्यारण घोषित करना ही बचा है |
क्योंकि यहां रोड में या किसी के घर में ही से चीता, भालू,शेर का दिखना आम बात हो गया है। ऐसे में वन विभाग को ज्यादा एलर्ट रहने की आवश्यकता है ।निश्चित तौर पर यह बहुत चिंतनीय विषय है कि कांकेर के रोड में शेरों का दिखना अपने आप में एक बड़े दुघ॔टना को आमंत्रित करने के समान है ।जल्द ही इस पर कोई ठोस कदम न उठाया जाए तो निश्चित तौर पर बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है।



