डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट:-
नारायणपुर| शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। 20 सितम्बर को संस्था में चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक नारायणपुर डॉ. बीना खोबरागड़े द्वारा त्वचा संबंधी रोग, रहन सहन में बदलाव संबंधी जानकारी प्रदान की गयी। 26 सितम्बर को संस्था के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
28 सितम्बर को सभी छात्र-छात्राओं अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा संस्था प्रांगण की साफ सफाई की गयी तथा संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा, एक कदम स्वच्छता की ओर आदि विषयों पर पोस्टर बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाया गया। 01 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के समापन पर संस्था के सभी अधिकारी, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी स्वयं सेवकों की कुल संख्या 24 रही। कार्यक्रम का नेतृत्व एन.एस.एस. प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता एवं एन.एस.एस. समिति सदस्य के. सुमित्रा द्वारा किया गया।



