खैरागढ़ – नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चन्द्राकर के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम शपथ ग्रहण समारोह में अनुविभागीय अधिकारी टँकेश्वर प्रसाद साहू ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गिरजा चन्द्राकर को विधिवत शपथ दिलाई ततपश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि नगर पालिका परिषद के आने वाले दो साल में नगर की जनता बहुत ही उम्मीद लगाए हुए है उसमें योजनाबद्ध तरीके से सभी को मिलकर काम करना होगा श्री सिंह ने अपने नगर पालिका के दौरान किये गए|
कुछ कार्यो को उदाहरण देते हुए बताया कि खैरागढ़ में पहले गर्मी के दिनों में नदिया सुख जाती थी वही ईतवारी बाजार में सकरी रोड में चलना मुश्किल हो जाता था साथ ही हाट बाजार नही होने से गोलबाजार में जाम लगा रहता था इन सभी के व्यवस्थित होने में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि नदियों में स्टापडेम का निर्माण हुआ वही सड़के चौड़ी हुई अटल उद्यान व हाटबाजार का निर्माण किया गया साथ ही बड़े बड़े सांस्कृतिक भवन भी बनाये गए इसी तरह अब खैरागढ़ जिला बन चुका है अब नए सिरे से आने वाले दो साल में शहर के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना है|
श्री सिंह ने कहा कि आडिटोरियम का निर्माण जरूरी है व शहर की खूबसूरती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा इसी कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान नगरपालिका में कोई बड़ा विकास नही हुआ जबकि खैरागढ़ नगरपालिका में जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के कार्यकाल के दौरान बेहतरीन काम हुआ है कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता टीके चंदेल ने कहा कि आने वाले दो साल में सभी एकजुट होकर नगर के विकास में अपना योगदान देने का अनुरोध किया इसी कड़ी में सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष को बधाई देते हुए |
कहा कि आने वाला दो वर्ष चुनौतीपूर्ण है जिसमे नगर के विकास के लिए नई अभिलाषा के साथ काम करना होगा क्योंकि खैरागढ़ अब जिला बन चुका है जिसमे नगर के विकसित करने के लिए सभी को योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता ज्ञानदास बंजारे ने किया इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रामाधार रजक, अनिल अग्रवाल, रज्जाक खान, नीलिमा गोस्वामी, कीर्ति वर्मा, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, रूपेंद्र रजक, अजय जैन, शैलेन्द्र वर्मा, सुमित टांडिया, देविन बाई कोठले, नंद चन्द्राकर, कमलेश कोठले, आलोक श्रीवास, पुरुषोत्तम वर्मा, आयश सिंह, मोनिका रजक, महेश गिरी, गणेश वर्मा, हेमिन बाई लाउत्रे, लीमेश्वरी साहू, सुमन पटेल सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।



