सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | जिले में राज्योत्सव 2024 कार्यक्रम का आयोजन 05 नवम्बर को बालक उच्चतर माध्यमिक ंविद्यालय के खेल मैदान में राज्य सभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह की मुख्य आतिथ्य में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कलेक्टर बिपिन मांझी, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के द्वारा किया गया। कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजानाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य मंच की साज सज्जा एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम स्थल पर 30 विभागों द्वारा स्टॉलों में विभागीय प्रदर्शित की जाएगी।
कलेक्टर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर आसपास की सुरक्षा एवं यातायात संबंधी आवश्यक व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कार्यक्रम स्थल में आवश्यक बांस बल्ली लोक निर्माण विभाग को वनमण्डलाधिकारी उपलब्ध करवायेंगें। कलेक्टर श्री मांझी से अनुमोदन प्राप्त कर आमंत्रण पत्र की छपाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी ओरछा करेंगे। वी.आई.पी. मंच की सजावट एवं मंच के सामने रंगोली की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यान, रक्षित निरीक्षक, प्रबंधक बांस शिल्प तथा जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।
मंच संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रतिभा शर्मा परियोजना अधिकारी आई.सी.डी.एस. ओरछा एवं नारायण प्रसाद साहू व्याख्याता करेंगे। स्थल की साफ-सफाई एवं फायर बिग्रेड की व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जिला सेनानी द्वारा किया जाएगा। नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार स्टॉल आबंटन सुमीत कुमार गर्ग एवं डिप्टी कलेक्टर, जिला में माननीय मंत्रीगण एवं संसदीय सचिव एवं गणमान्य नागरिको को आमंत्रण पत्र वितरित करना तहसीलदार, सी.एम.ओ. नगर पालिका एवं सी.ई.ओ. जनपद नारायणपुर एवं ओरछा करेंगे। गणमान्य अतिथियों एवं कलाकारी हेतु पुरस्कार, स्मुत्ति चिन्ह एवं प्रतीक चिन्ह की व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग करेंगे।
चिकित्सा सेवा एम्बुलेंस की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु सांस्कृतिक दलो एवं लोक नृत्य दलों का चयन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। टेंट, मंच विभागीय प्रदर्शनी हेतु स्टॉल, बेरिकेटिंग, सोफा-कुर्सी, माईक, स्टेज डेकोरेशन, लाईटिंग आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था कार्यपान अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता सी.एस.पी.डी.सी.एल., कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
स्थानीय कलाकारों एवं अतिथियों को रुकवाने व ठहराने की व्यस्था जिला खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, प्रबंधक व्यापार एवं उद्योग विभाग, स्थानीय कलाकरों एवं कलाकरों हेतु वाहन व्यवस्था जिला परिवहन अधिकारी, मंच में स्वल्पाहार की व्यवस्था जिला विपणन अधिकारी एवं जिला खनिज अधिकारी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जिलेवासियों हेतु आवश्यक सत्कार व्यवस्था जिला खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, प्रबंधक व्यापार एवं उद्योग विभाग द्वारा किया जाएगा।
आवश्यकतानुसार फूलमाला, गुलदस्ता आदि व्यवस्था, मंच पर कलाकारों को सम्मान हेतु शाल, श्रीफल आदि व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण अतिथियों एवं कलाकारों की सत्कार व्यवस्था उपसंचालक उद्यानिकी विभाग एवं उपसंचालक कृषि विभाग करेंगे। पेयजल की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता पी.एच.ई., राज्योत्सव का प्रचार-प्रसार उपसंचालक जन सम्पर्क विभाग द्वारा किया जाएगा।
सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक स्थानीय कलाकारों के द्वारा दी जाएगी। इसी प्रकार 7.30 से 9.30 बजे तक पायल साहू लोककला मंच के द्वारा दी जाएगी। रात्रि 9.30 बजे से 11.30 बजे तक मां की छांव कलामंच आनंद बघेल एवं साथियों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।



