सी एल साहू की रिपोर्ट :-
कांकेर | बैठक के दौरान कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 05 नवम्बर को नरहरदेव
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित राज्योत्सव-2024 में बेहतर ढंग से दायित्व निर्वहन करने वाले अधिकारियों
तथा विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाने वाले 21 विभागों के अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह,
शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इनमें डीएफओ कांकेर आलोक वाजपेयी, एडीएम एस. अहिरवार, बी.एस. उईके,
जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर अशोक मारबल सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा,
कौशल विकास, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशु पालन, नगरीय प्रशासन, पुलिस,
कृषि, जल संसाधन, रेशम, स्वास्थ्य, जनसम्पर्क, आदिवासी विकास, समाज कल्याण, लोक सेवा केन्द्र, महिला एवं बाल
विकास तथा नियद नेल्लानार योजना पर आधारित (लोक निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सेतु निगम) प्रदर्शनी शामिल थी।



