अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर–जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने दल बल के साथ धान खरीदी केन्द्र भरारी में धावा बोला। इसके पहले धरना प्रदर्शन में बैठे कांग्रेसियों और किसानों को संबोधित किाय। धान खरीदी केन्द्र मुआयना के दौरान विजय ने शासन पर धान खरीदी के दौरान भारी भर्राशाही करने का आरोप लगाया।
विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर एक साथ प्रदेश के कोने कोने में ब्लाक स्तर पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केन्द्र का मुआयना किया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कांग्रेस के नेताओं ने भरारी केन्द्र की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान भारी भ्रष्टाचार का नजारा देखने को मिला है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के एक एक ब्लाक में स्थित धान खरीदी केन्द्रों के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। । इसी क्रम में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बेलतरा विधानसभा स्थित ग्राम भरारी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर किसानों के समर्थन में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
इसके बाद भरारी स्थित धान खरीदी केन्द्र में धावा बोला। विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश भाजपा सरकार की नियत साफ़ नहीं हैं। धान खरीदी के दौरान किसानों का भारी भर्राशाही का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अन्नदाताओं को टोकन कटाने के लिए जूझना पड़ रहा हैं।
किसानों को रूला जा रहा खूंन के आंसू
केशरवानी ने बताया कि सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल किया जा रहा है।, धान उठाव नहीं होने से किसानों को धान रखने की जगह नहीं है। बारदाने की मारामारी है। हर तौल पर डेढ़ से ढ़ाई किलो सूखत काटा जा रहा है। 3100 रूपये प्रति क्विंटल एकमुश्त कीमत के बदले 2300 किसानों को दिया जा रहा है। रूपया निकालने में किसानों को पसीना छूट रहा है। लंबी कतार से किसानों को दिन में तारे दिखाई देने लगे है। कमीशनखोरी से किसान खून के आंसू रोने को मजबूर है।
2028 में किसान काटेंगे भाजपा का टोकन
विजय केशरवानी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार अपनी नियत को साफ कर धान खरीदी में ईमानदारी दिखाएं । नहीं तो साल 2028 में छत्तीसगढ़ के किसान भाजपा का टोकन काटने को तैयार बैठे हैं। उन्होने बताया कि भाजपा ने जुमलेबाजी के दम पर सत्ता हासिल किया है। एक साल में ही जनकल्याण और विकास के वादों की पोल खुल गयी है। यदि सरकार ने किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को बन्द नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर है।छत्तीसगढ़ पर्यटन
राज्यपाल को ज्ञापन
धरना प्रदर्शन को राजेन्द्र साहू डब्बू ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भूवनेश्वर यादव,ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, विनय शुक्ला, लक्ष्मी गहवई, साखन दर्वे, अनिल यादव, जगदीश कौशिक ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन के बाद सभी कांग्रेसियों ने विजय केशरवानी की अगुवाई में धान खरीदी केन्द्र का मुआयना किया। रतनपुर थाना प्रभारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया।



