सरगांव – भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
भाजपा नेता पोषण यादव जी को सरगांव मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। पोषण यादव जी विगत 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं।
इसके पहले सरगांव मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जैसे पदों का पोषण यादव ने बखूबी निर्वहन किया है।
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरम कौशिक जी के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता पोषण यादव को भाजपा संगठन ने नए मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
पोषण यादव के मंडल अध्यक्ष बनने पर सरगांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है वहीं सरगांव मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने मिठाई खीलाकर उन्हें बधाई शुभकामनाए प्रेषित की है।



