नागेश साहू की रिपोर्ट :-
रायपुर/छत्तीसगढ़–राज्य में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। इस चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी।
वहीं, पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 17 फरवरी, दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, और तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया 23 फरवरी के बाद निर्धारित की जाएगी।
इस बार दोनों चुनावों को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लें और अपने मत का प्रयोग करें।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाने की योजना बनाई है। चुनावों के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को पहले से ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यह चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।



