अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर : बिलासपुर छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 23 फरवरी को संपन्न हुआ, तीसरे और अंतिम चरण के परिणाम सामने आ चुके हैं। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कर्रा में बंटी बैसवाड़े ने सरपंच का चुनाव जीता है। ग्राम पंचायत कर्रा क़े ग्रामीणों ने बंटी बैसवाड़े पर भरोसा किया है। पंचायत चुनाव में बंटी ने सबसे ज्यादा वोट हासिल कर सरपंच का चुनाव जीता है।
करीब 1500 मतदाताओं वाले कर्रा ग्राम पंचायत में सरपंच के लिए कुल 7 प्रत्याशी मैदान में थे। संकट मोचन, अनिल श्रीवास, कृष्ण कुमार, शत्रुघ्न, दरसमति, लक्ष्मी चुनाव मैदान में थे ये सब यहां से सरपंच का चुनाव लड़ रहे थे। इस पंचायत में तीसरे चरण में 23 फरवरी वोटिंग हुई जिसमें बंटी ने सबसे ज्यादा 663 से ज्यादा वोट मिले। बंटी वेसवाड़े को चुनाव चिन्ह गिलास छाप मिला था।
बंटी की जीत से गांव के लोगों ने जमकर उत्साह मनाया। लोगों ने उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं। नव निर्वाचित सरपंच ने गांव के विकास का किया वादा इस गांव को जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक माना जाता है। मूलभूत सुविधाओं का विकास यहां बड़ा मुद्दा था। बंटी ने पूरा चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ा और जीत हासिल की।
जीत मिलने के बाद बंटी ने ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह गांव का विकास सर्वप्रथम करेगा,गांव का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह गांव के विकास के लिए काम करेंगे और जनता के दिलों में अपनी जगह बनाएंगे।
जनपद सदस्य का भी लड़ चुके हैं चुनाव पूर्व में बंटी कोटा जनपद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिसमें उन्हें 2005 में शानदार जीत हासिल हुई थी तबसे बंटी निरंतर राजनीति क्षेत्र में सक्रिय रहकर हर सामाजिक राजनीति गतिविधियों में हिस्सा लेते आज वर्ष 2025 में सरपंच का चुनाव लडे और जीते उनके इस जीत पर समस्त ग्राम वासियों ने उन्हें जीत की बधाई दी।



