बेमेतरा | 23 सदस्य वाले जनपद पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हेमा जय दिवाकर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरे.
उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के तरफ से मनोज चंदेल और कांग्रेस की तरफ से मिथलेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया जिसमें 23 सदस्य को मतदान करना था
लेकिन 21 सदस्य ने मतदान किया जिसमें 3 वोट रिजेक्ट होने की वजह से रिजल्ट बराबर हो गया और लाटरी के माध्यम से कांग्रेस के मिथलेश वर्मा को विजई घोषित किया गया.
मतदान पूर्ण होने के पश्चात कांग्रेस के एक जनपद सदस्य को मतदान करने के लिए लाया गया किन्तु समय पूर्ण होने के कारण उन्हें प्रदान करने नहीं दिया गया कांग्रेस कार्य कर्ताओं द्वारा आरोप आरोप लगाया गया|
कि भाजपा के मंत्री के कहने पर कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्य का अपहरण किया गया जिन्हें हमारे द्वारा छुड़ा कर लाया गया,ढीठ इसी प्रकार भाजपा के कार्यकर्ता ने इस बात को नकारा है और कहा कांग्रेस की ये आदत पुरानी है.|



