अमित दुबे की रिपोर्ट :-
कोटा जनपद पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें सूरज साधे लाल भारद्वाज जनपद पंचायत कोटा अध्यक्ष बनी तो वही मनोहर सिंह राज जनपद पंचायत कोटा के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए।
कोटा जनपद पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें सूरज साधे लाल भारद्वाज 19 वोट पाकर विजयी हुई तो वही प्रतिद्वंद्वी शिव बाई नेताम को 6 वोट मिला वही जनपद पंचायत कोटा के उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुआ |
जिसमें जनपद पंचायत कोटा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह राज 15 वोट प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। इनके प्रतिद्वंद्वी अली बाबा कश्यप 10 वोट प्राप्त किया।
करीब 20 वर्षो जनपद पंचायत कोटा में कलेक्टर दर पर सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्य कर रही सूरज साधे लाल भारद्वाज़ अपने सहायक ग्रेड 3 से त्यागपत्र देकर धूमा क्षेत्र से जनपद सदस्य चुनाव लड़ी और अपनी जीत दर्ज की।
जनपद पंचायत कोटा की अध्यक्ष पद जितने के बाद सूरज साधे लाल भारद्वाज ने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र में रुके हुए विकास के कार्यों को पूर्ण करेंगे साथ और विकास के कार्य करेंगे।



