सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर: शपथ ग्रहण लेते ही भाजपा पार्षद प्रवीण गोलछा अपने वार्ड में वार्ड वासियों की समस्याओं को लेकर दौरा किया एवं निराकरण के लिए सीएमओ इंजीनियर को साथ रखकर अवगत कराया
साथ में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल भी रहे वार्ड वासियों की समस्याओं को बड़ा ध्यान से सुनते हुए जल्द ही निराकरण के लिए कहा।
पार्षद प्रवीण ने तालाब का सुंदरीकरण कार्य भी अवलोकन किया एवं ठेकेदार को ठीक से कार्य करने के लिए हिदायत दी।
वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों का भी निरीक्षण किया एवं उनके समस्याओं को सुना जल्द निराकरण के लिए आश्वस्त किया।



