सौरभ सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
धमतरी | धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है बिरेझर चौकी के माडेली गांव में एक कुख्यात बदमाश की हत्या कर दी गई है।
मृतक का नाम बिट्टा बताया जा रहा है, जो इलाके का जाना माना अपराधी था उसने अपनी अपराधी गतिविधियों से आम लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था और उसके खिलाफ भिन्न थानों में कई मामले दर्ज थे
धमतरी जिले में हत्या की वारदात सूत्रों के अनुसार बिट्टा की हत्या गांव के ही परेशान निवासियों ने की।
ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दिया है और हत्या में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।



