सौरभ सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
बालोद | बालोद हाल ही में तान्दुला डैम में भालू की तैरती हुई लाश मिली है वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। इस मामले में भूषण लाल ढीमर (वन सहायक क्षेत्रफल अधिकारी हर्राठेमा ) दरेश कुमार पटेल (परिसर रक्षक मालगांव) और विशाखा नाग( परिसर रक्षक नैकिनकुवा ) को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को तान्डुला डैम में एक भालू का शव तैरता मिला था जिसे वन विभाग ने गुपचुप तरीके से कल्लूबहरा जंगल में दफना दिया था।
करीब एक महल बाद जब मृतक भालू की तस्वीर वायरल हुई तो मामला तुल पकड़ लिया,जांच के दौरान शनिवार को वन विभाग ने शव को दोबारा जमीन से निकला तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। भालू के चारों पंजे शरीर से अलग थे जिससे वन विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई



