तखतपुर से नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
नवरात्रि पर्व पर सप्तमी के दिन मां काली की सवारी नगर में भ्रमण किया इस दौरान मां काली की सवारी के एक हाथ में तलवार एक हाथ में खप्पर लेकर नगर के सभी देवी मंदिरों का दर्शन किया।
इसे देखने के लिए श्रद्धालु पूरे मार्ग पर देर तक इंतजार करते रहे नवरात्रि पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय में हो गया।
नगर के सभी देवी मंदिरों में माता रानी की पुजा एवं हजारों की संख्या में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किये जा रहे हैं हर वर्ष दोनों नवरात्रि पर्व पर टिकरी पारा से मां काली की सवारी नगर का भ्रमण करती है|
नगर के सभी देवी मंदिरों में मां काली की सवारी पहुंचती है यह भ्रमण लगभग रात 11:00 बजे शुरू होता है जो देर रात 1:00 बजे तक होता रहता है नगर में मां काली सवारी एक हाथ में तलवार एक हाथ में खप्पर वाली आकर्षण केंद्र है।
जिससे चलते श्रद्धालु सड़क के दोनों किनारे पर खड़े होकर मां काली के दर्शन करते हैं सवारी के मंदिर में पहुंचने पर वहां के पुजारी द्वारा सवारी की पूजा की जाती है।



