हेमू साय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर | जगदलपुर कान्य कुब्ज वैश्य गुप्ता समाज के द्वारा चैत्र नवरात्र एवं श्री रामनवमी जन्मोत्सव के अवसर पर 5 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा और भंडारा आयोजित की गई|

नगर के टेकरी वाले हनुमान जी प्रांगण में पूजा अर्चना करने के बाद भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में श्रद्धालु भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया|

शाम 4 बजे मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकली गई समाज की माताएं, बहने, बुजुर्ग एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए|
दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से शुरू शोभायात्रा नगर के संजय मार्केट हनुमान मंदिर ,चौक हाई स्कूल रोड, होते हुए चांदनी चौक, एसबीआई चौक में रोड गोल बाजार होते हुए दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंच शोभा यात्रा संपन्न हुई।



