सौरभ सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर में जाति और धर्म से बढ़कर प्यार की जीत हुई है। पश्चिम बंगाल के 24 परगना की रहने वाली मुस्लिम युवती रुममीन मालो और छत्तीसगढ़ के पखांजूर निवासी हिंदू युवक ने दोनों के प्रेम ने सामाजिक और धार्मिक सीमाओं को पार करते हुए एक नई मिसाल कायम की है। युवती का नाम रूमीन मालो और युवक का नाम शंकर अधिकारी है।
जानकारी के अनुसार, रुममीन मालो और पखांजूर निवासी युवक एक-दूसरे को लंबे समय से पसंद करते थे। जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया तो सबसे पहले पखांजूर न्यायालय पहुंचे, जहाँ अधिवक्ताओं की सहायता से न्यायालय में वैधानिक रूप से विवाह की प्रक्रिया पूरी की गई।



