अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर | छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग महिला वर्ग के 8 वे सीजन का आगाज आज ग्राम खैरा रतनपुर जिला बिलासपुर मे किया गया प्रो कबड्डी की तर्ज पर आयोजित यह प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों को एक नई ऊचाई देना है इस प्रतियोगिता का चैंपियन हरिनी वारिर्स महासमुंद बनी इस संबंध मे जानकारी देते हुवे एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया की जिला कबड्डी संघ बिलासपुर व समस्त ग्रामवासी खैरा की मेजबानी मे 11 से 13 अप्रैल 2025 तक तीन दिवसीय रात्रिकालीन महिला प्रो छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन शासकीय हाई स्कूल खेल मैदान खैरा मे आयोजित किया गया|
जिसका फाइनल मुकाबला हरिणी वारियर्स महासमुंद विरुद्ध गोंडवाना रेप्टार्स राजनांदगाव के मध्य खेला गया जिसमे महासमुंद ने 37-28 के मुकाबले 9 अंको से हराकर चैंपियन बनी इस प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हरिणी वारियर्स महासमुंद और जी पी एम पेंथर्स पेंड्रा के मध्य खेला गया जिसमे महासमुंद ने 40-39 के मुकाबले 1 अंको से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया दूसरा सेमीफाइनल गोंडवाना रेप्टार्स राजनांदगाव विरुद्ध भिलाई स्टीलर्स के मध्य खेला गया|
जिसमे राजनांदगाव ने 34-24 के मुकाबले 10 अंको से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया जिसका चैंपियन हरिणी वारियर्स महासमुंद बनी ज़ब से छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन जिला कबड्डी संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है तब से लेकर आजतक छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है और मैडल जीतकर बिलासपुर जिले के साथ छत्तीसगढ़ का भी नाम रोशन कर रहे है दिसंबर माह मे अलग अलग जिले मे महिला खिलाड़ियों के लिए ट्रायल रखा गया था|
जिसमे चयनित खिलाडी इस प्रतियोगिता मे भाग ले रही है छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों दिल्ली, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश व ओड़िसा की बेस्ट दो- दो खिलाड़ियों को प्रत्येक टीम जगह दी गई है इन खिलाड़ियों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य अच्छे खिलाड़ियों के साथ मैच खेलकर अपनी स्कील कौशल पर काम करना है ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इन खिलाड़ियों के साथ मैच होने पर निडर होकर खेले और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मेडल जीते छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग महिला वर्ग मे 6 टीम के मध्य लीग मैच आयोजित किया गया|
टोटल 72 महिला खिलाडी, 6 कोच व 6 मैनेजर टीम मे रखा गया है 16 निर्णायक छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ से चयनित निर्णायक मैच मे निर्णायक की भूमिका निभाया निर्णायक मे- एम सिंह, सावित्री जायसवाल, राकेश कश्यप, सरिता सिदार, चमेली, मंजू निर्मलकर, सुरेन्द्र कश्यप, शितिपाती साहू, बिजेंद्र पटेल, आदि शामिल थे समापन समारोह के मुख्य अतिथि रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान, बिलासपुर संभाग क्रीड़ा जी डी गर्ग, जिला पंचायत सदस्य रजनी पिंटू मरकाम, डॉक्टर सी वी रमन यूनिवर्सिटी खेल विभाग प्रमुख डॉक्टर जयशंकर यादव व ग्राम पंचयात खैरा सरपंच शुश्री सुक्रिता पोर्ते के हाथो प्रतियोगिता मे प्रथम पुरुष्कार 50000 रु व ट्रॉफी हरिणी वारियर्स महासमुंद द्वितीय पुरुस्कार 31000 रु व ट्रॉफी गोंडवाना रेप्टार्स राजनांदगाव, तृतीय पुरुष्कार 21000 रु व ट्रॉफी जी पी एम पेंथर्स व चतुर्थ पुरुष्कार 15000 रु ट्रॉफी भिलाई स्टीलर्स को प्रदान किया गया इसके अलावा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी सब्बो मुस्कान को 7000 रु , बेस्ट रेडर ज्योति भाटी को 5100 रु व ट्रॉफी, बेस्ट लेफ्ट कार्नर कंचन देवागन को 3100 रु व ट्रॉफी बेस्ट राइट कार्नर शशिकला 3100 रु व ट्रॉफी, बेस्ट लेफ्ट कवर कलेसिया को 3100 रु व ट्रॉफी व बेस्ट राइट कवर धनेश्वरी को 3100 रु व ट्रॉफी प्रदान किया गया भिलाई स्टीलर्स मे – ज्योति भाटी, प्रिया, कंचन देवागन, देविका, सरस्वती, अमीरा नाग, रितु, अंजलि खलखो, भारती, माधुरी, सनम जगत, गीता टीम कोच विकास मैनेजर कविता है
गोंडवाना फाइटर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी मे – आशा, प्रियंका ध्रुव, कीर्ति, प्रियंका, सुचिस्मिता, वैशाली, अनीता, रीना अंचल, समीषा, हसीना, खुशबू, व काजल है टीम कोच धनेश्वरी मैनेजर रूप सिंह व टीम ओनर आंनद है टीम गोंडवाना रेप्टार्स राजनांदगाव मे – मनीषा शशिकला, पवित्री सूर्यवंशी, चांदनी, अंकिता, मिनाक्षी, कलेशिया, थानेशवरी, सुखमती, विजय लक्मी, भावी, कशिश, टीम कोच तुलसी मंडावी व मनेजर रविशंकर है टीम रानी दुर्गावती कोटा – साक्षी, खुशबू, ट्विंकल साहू, संगीता कंवर, हिमानी, भुनेशवरी, कामिनी पुरामे, तारा, अमृता, रस्मीला, ज्योति व उषा शामिल है|
टीम कोच रामकुमार टंडन मैनेजर कुंजराम ध्रुव व टीम ओनर शिवरतन करशायल है टीम हरिनी वॉरियस महासमुंद – सब्बो मुस्कान, रेवती, ममता, करीना, ताकेशवारी, मुस्कान, कांति पटेल, प्रीति, श्रुति, पूजा, मधुलिका व पायल है टीम कोच आशीष मिश्रा मैनेजर कंचन धीरही टीम ओनर लोकेश ठाकुर है टीम जी पी एम पैथर्स पेंड्रा मे – सरिता प्रजापति, सगुन, संतोषी चंद्रवंशी, पुष्पा कश्यप, सावित्री, त्रिजा ज्योति, धनेशवरी, दिव्या, अंजलि, मौशमी ठाकुर, वर्षा, व वाशीला बेगम टीम मे शामिल है टीम कोच मुकेश, मैनेजर हीरा व टीम ओनर कौशल कश्यप है मैच मे कमेंट्री राजकुमार राज व बंधन सिंह ने किया इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति अध्यक्ष नारायण राजपूत, पूर्व सरपंच जे एस आर्मो, अमित आर्मो, उपसरपंच धर्मेन्द्र राजपूत, रवि परिहार, मनमोहन राजपूत एंव समस्त ग्रामवासी का प्रतियोगिता को सफल बनाने मे विशेष सहयोग रहा



