हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर | राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने तथा आम जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र से लेकर गांवों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत नगर पंचायत बस्तर के निवासी ज्योति पांडेय ने एपीएल राशन कार्ड और लालेश्वरी एवं सुनील कुमार बरिहा ने बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। उक्त आवेदन पत्रों के आधार पर परीक्षण के उपरांत पात्रता के अनुरूप इन हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड प्रदान कर दिया गया है।
जिससे उक्त हितग्राहियों ने शासन की त्वरित पहल के लिए कृतज्ञता प्रकट किया है। ज्ञात हो कि सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में 08 से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए, वहीं दूसरे चरण में प्राप्त आवेदन पत्रों का विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर निराकरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत नगर पंचायत बस्तर के निवासी ज्योति पांडेय के एपीएल राशन कार्ड और लालेश्वरी एवं सुनील कुमार बरिहा के बीपीएल राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का नगर पंचायत द्वारा आवेदकों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच व परीक्षण उपरांत पात्र हितग्राहियों का तत्काल राशन कार्ड बनाया गया, साथ ही उन्हें नवीन राशन कार्ड प्रदान किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बस्तर द्वारा बताया गया कि सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत नगर पंचायत बस्तर में राशन कार्ड से संबंधित अन्य आवेदनों में 22 आवेदन पत्र नाम जोड़ने के लिए प्राप्त हुए हैं, इन आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।



