हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर | कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि सुशासन तिहार के आवेदनों का सभी अधिकारी तत्परता से गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। इस दिशा में प्रत्येक आवेदन पत्रों का परीक्षण कर समुचित समाधान की कार्यवाही करें। कलेक्टर हरिस मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के दौरान विभागों में प्राप्त हुए आवेदनों का स्वरूप और उसके निराकरण के लिए की जा रही कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा किए।
उन्होंने आदिवासी विकास विभाग, उद्यानिकी, क्रेडा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जल संसाधन विभाग, नगर पंचायत बस्तर, नगर निगम पालिक निगम, सभी सातों जनपदों, पीएमजीएसवाए, परिवहन विभाग, पशुपालन, मत्स्यपालन विभाग, सभी एसडीएम और तहसील कार्यालयों, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, केंद्रीय सहकारी बैंक, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के आवेदनों के स्वरूप पर चर्चा किए। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार में मांगों के निराकरण हेतु शासन को प्रस्ताव देने से पहले सम्पूर्ण विवरण की जानकारी दी जाए।
कलेक्टर ने समय-सीमा के प्रकरण में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवास को बरसात से पूर्व मई माह तक आवश्यक प्रगति लाकर पूर्ण करवाएं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी जनपदों में एक या दो मॉडल गांव बनाने का प्रयास करें,जिसमें स्वच्छता के सभी कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
उन्होंने मनरेगा के तहत निर्माणाधीन भवनों की प्रगति का संज्ञान लेकर सभी जनपदों के अधिकारियों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों का यूसी और सीसी देने कहा गया, इसके साथ ही जनपदों में प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की समीक्षा किए। अन्य विभाग में डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों की प्रगति का संज्ञान लेकर कार्य को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खाद्यान्न भंडारण की लगातार शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की और उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्रियों के भंडारण की व्यवस्था को माहवार पूर्ण करने सहित वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं खरीदी की गई धान का खरीदी केंद्रों से जल्द उठाव को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कृषि और संबद्ध विभागों को विभागीय योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग से जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र निर्माण की प्रगति और लंबित प्रकरणों को पूर्ण करवाने कहा। साथ ही स्कूल मरम्मत के तहत विकास कार्यों को सभी अनुभाग में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्डधारी मृत व्यक्तियों का नाम डिलीट करवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए, मितानिनों से मृत व्यक्तियों की सूची बनाने कहा। इसके आधार पर ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, डीएफओ उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और ऋषिकेश तिवारी एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



