डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ लघुवेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने दिनाँक 01/07/2024 को PWD रेस्टहाउस में बैठक रखा गया, बैठक में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा किया गया।
(1). जिले में जिला सम्मेलन करने के सबंध में व जिन कर्मचारियों का रशीद नहीं काटा गया है उन कर्मचारियों का रशीद काटने के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।
(2). आ.जा.क.विभाग में कार्यरत 222 अक्समिकनिधि नियमित कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि,एवं अन्य कर्मचारियों का नियमितीकरण के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।
(3). आ.जा.क.विभाग में मौखिक रूप से कार्यरत कर्मचारियों को ग्रीष्म अवकाश में बैठाया गया था जिनको बाहलीकरण करते हुए पुनः उक्त कार्य में रखा जाने के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।
(4). जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचन कार्य में कार्यरत कर्मचारियों को मानदेय भुगतान करने के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।
(5).सभी विभागों में विभागीय परामर्शदात्री बैठक करने के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।
उक्त बैठक मे जिलाध्यक्ष मंगलू उसेण्डी, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेंद्र हिरवानी, सचिव कुशल नाग एवं सदस्य उपस्थित हुए ।






