अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर| धार्मिक व पौराणिक नगरी में एक नया अध्याय जुड़ चुका है यहाँ तालाब को कब्जा कर घर बनाना आम बात हो चुकी है लगभग सभी तालाबो के पार में घर बन चुका है लेकिन अब तो लोग तालाब के पार में कब्जा कर पोल्ट्री फार्म बनाकर किराए में देने लगे है ।
यह मामला कही और नही वार्ड नम्बर 3 के दुलहरि तालाब का हैं जिसके पार में 150 मीटर लम्बी आलीशान पोल्ट्री फार्म का निर्माण कर उसे किराए में दे दिया गया है प्रशासन को इसकी भनक तक नही है ।इसलिये अब कहा जा सकता है कि इस तालाब में मछली नही मुर्गी का पालन होता है ।
रतनपुर को तालाबो की नगरी के नाम से जाना जाता है यहाँ सैकड़ो तालाब है जिससे रतनपुर नगरपालिका को आय अर्जित होती है लेकिन अब इन तालाबो पर धीरे धीरे बदस्तूर कब्जा होने लगा है इसलिये आने वाले दिनों में इस नगर को तालाब की नगरी नही कब्जा नगरी के नाम से जाना जाएगा क्योंकि धीरे धीरे तालाबो का अस्तित्व खत्म होने लगा है|
इसका सीधा उदाहरण रतनपुर के वार्ड नम्बर 3 के दुलहरि तालाब में देखने को मिल रहा है जहां दुलहरि तालाब के पार में आलीशान पोल्ट्री फार्म का अवैध निर्माण कर दिया गया है इस शहर में तालाब के पार में कब्जा कर घर बनाना तो आम बात हो गयी है लेकिन यह पहला मामला है जहां कब्जा कर 150 मीटर लम्बी आलीशान पोल्ट्री फार्म का निर्माण किया गया है ।जिससे कहा जा सकता है कि इस तालाब में मछली नही मुर्गी का पालन किया जाता है ।
किराए पर देकर हजारों रुपये आय अर्जित
-अवैध कब्जा कर पोल्ट्री फार्म बना लिया गया है मामला यही नही रुकता है बल्कि इस ओल्ट्री फार्म को किराए पर देकर हजारों रुपये आय अर्जित भी की जा रही है ।
पिछला औऱ नया परिषद ने साधी चुप्पी
तालाब के पार में अवैध रूप से इतने बड़े आलीशान पोल्ट्री फार्म का निर्माण कर संचालन पर पिछला परिषद का मौन सहमति तो था ही अब नया परिषद भी चुप्पी साध रखी है ।
वार्ड 3 के पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप दुबे
शिकायत पर कारवाई अब तक नही
कि मेरे द्वारा मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले इस अवैध पोल्ट्री फार्म की शिकायत की गयी है जिसपर अब तक कोई भी कारवाई नही की गईं है ।
विधि सम्मत कारवाई की जाएगी
लवकुश कश्यप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुरअवैध कब्जा कर निर्माण की शिकायत प्राप्त हुआ है पालिका के द्वारा विधि सम्मत कारवाई की जाएगी ।



