सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर – छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी मे 1 जून 2025 को बस्तर संभाग के भोंगापाल में राज्य स्तरीय भोंगापाल बुद्ध महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
भोंगापाल बुद्ध महोत्सव के आयोजक नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल विधायक ने बताया कि बस्तर में युद्ध नहीं बुद्ध की शांति के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दृष्टिगत रखते हुए
भोंगापाल बुद्ध महोत्सव के इस राज्य स्तरीय आयोजन में अद्भुत, अद्वितीय और अनुपम बौद्ध शांति पार्क निर्माण करने की भी पहल की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में महासमुंद जिले के सिरपुर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध स्थल अपनी पूरी ऐतिहासिकता और समृद्ध पुरातात्विक विरासत के साथ मौजूद है। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध स्थल बस्तर अंचल के भोंगापाल में है|
जहां पर पुरातात्विक ऐतिहासिक महत्व की बौद्ध कालीन अनेक मूर्तियां और अवशेष क्षेत्र में बिखरे हुए हैं।
इसे संरक्षित और संवर्धित करने के लिए तथा श्रेष्ठ श्रेणी का पुरातत्व स्थल घोषित करने के लिए भोंगापाल बुद्ध महोत्सव आयोजन समिति केंद्रीय पुरातत्व विभाग सहित छत्तीसगढ़ शासन व पुरातत्व विभाग को प्रस्ताव भेजेगी।



