नारायणपुर | इकबाल मियां के हत्याा की घटना में शामिल आरोपी को मुखबीर की सूचना पर दिनांक 08.06.2025 को अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पुछताछ करने पर अपना नाम सुधू कोर्राम पिता मासा कोर्राम उम्र 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी मरकाबेड़ा पारदाभट थाना ओरछा जो स्वयं व शिवू,
आयतु एवं अन्य आरोपी ने मिलकर घटना कारित करना व नक्सली कमाण्डर एवं इन्द्रवती एरिया कमेटी के नक्सलियों के कहने पर ग्राम जनमिलिशिया में काम करते हुये पुलिस पार्टी की रेकी करना,
आईईडी लगाना, बोबीट्रेप, कुकर आईईडी लगाकर तैयार रखना बताये जाने एवं नक्सली सहयोंगी के रूप में कार्य करना एवं अपराध कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इसके पूर्व प्रकरण में दो माओवादियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः- 01. सुधू कोर्राम पिता मासा कोर्राम उम्र 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी मरकाबेड़ा पारदाभट थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छ.ग.)
आपराधिक प्रकरणः- थाना -ओरछा अपराध क्रमांक- 04/2024 धारा- 302, 34 भादवि.



