याद राम साहू की रिपोर्ट :
बालोद | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कांदुल में कक्षा 6वीं के छात्र छात्राओं का प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कांदुल के सरपंच पदुम लाल साहू जी,विशेष अतिथि पुष्पेंद्र चंद्राकर जी,पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालोद, श्रीराम हड़गैया जी प्राचार्य, संतोष साहू जी अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति रहे।
कार्यक्रम चंद्राकर जी ने शिक्षा का मुख्य उद्देश्य अच्छे मानव बनना और विकास की मुख्य धारा में जुड़कर योगदान देना है। मुख्य अतिथि चंद्राकर जी ने शासन की योजना का समस्त बच्चों तक लाभ पहुंचे और बच्चे शिक्षा के साथ संस्कार प्राप्त करें।
अतिथि ने नव प्रवेश बच्चों को गुलाल लगाकर,गणवेश व पाठ्य पुस्तक का वितरण किया,मुंह मीठा कराया गया।कार्यक्रम में टोपी राम साहू, लखन लाल सोनबोईर,जीवन देवांगन ,वीरेंद्र देवांगन, भीम प्रसाद साहू,सहित प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षक
पूर्व सरपंच व समस्त बच्चे शामिल रहे।इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।सरपंच जी द्वारा सु स्वाद नेवता भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्री के पी साहू ने किया।आभार प्रकट जे आर देवांगन प्रधान पाठक ने किया।अंत में मोमेंटो और शाल से मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया मति प्रतिभा देवदास भी शामिल रही




