याद राम साहू की रिपोर्ट :-
गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को पाठ्य पुस्तक और स्कूल ड्रेस का वितरण भी किया गया।
इस दौरान माननीय विधायक जी ने सभी विद्यार्थियों और नवप्रवेशी बच्चों को “शाला प्रवेश उत्सव” पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और बच्चों को अपने उचित मार्गदर्शन से संस्कारवान बनाने वाले सभी शिक्षकों का भी अभिनंदन किए।
विधायक ने कहा की आगे बढ़ने की उम्मीद के साथ अपने सपनों को साथ लिए मेहनत कर रहे इन बच्चों से उम्मीदे सभी को होती है. सरकार और अभिभावकों की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है कि इन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने के साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास भी हो।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ममता सेन जनपद सदस्य, खुमान सिंह देशमुख प्राचार्य, संकुल समन्वयक लक्ष्मी नारायण साहू , आर विजयलक्ष्मी एवं अन्य शिक्षक गण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।



