नारायणपुर | नारायणपुर जिले में पिछले4-5दिनों से जिला अस्पताल में डॉक्टरों के हड़ताल के चलते ओपीडी सेवाएं बंद है, जिला अस्पताल में वरिष्ठ महिला डॉक्टर पर की गई अभद्र अपमानजनक व्यवहार के चलते डॉक्टरों ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि अतिरिक्त कलेक्टर लिखित रूप से सार्वजनिक रुप से माफी मांगी नहीं मांगते जब तक नारायणपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेगी|
उन्होंने अपना आंदोलन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया ,जिसमें उन्होंने बैनर और तख्तियां लेकर हाथों में सम्मान नहीं तो सेवा नहीं का नारा लगाया, इस बीच हड़ताल के समय डॉक्टर ने मानवता की मिसाल दी, उन्होंने आपातकालीन सेवाएं भी दी |
गंभीर मरीजों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया , इमरजेंसी एक्सीडेंट केश का भी उन्होंने प्राथमिक उपचार किया, वे जानते हैं कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी क्या है ऐसे समय पर भी वे अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे ,उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई जो प्रशंसा योग्य है|



