हेमू साय की रिपोर्ट;-
जगदलपुर। बताया जा रहा है कि शहर के शांतिनगर इलाके के कुछ युवक पिकनिक मनाने तिरिया संगम गए हुए थे। इस दौरान दो युवक नदी में नहाने के लिए कूद गए, नदी का बहाव तेज होने की वजह से एक युवक तो डूब गया, दूसरा जैसे तैसे नदी पार कर दूसरे किनारे जा पहुँचा, फिर ग्रामीणों की मदद से युवक को नाव के जरिये इस पार लाया गया।
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई फिर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में ने इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।



