नारायणपुर | *आज जिला भाजपा कार्यालय, नारायणपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने अपना स्पष्ट और तीखा पक्ष रखा।*
*प्रमुख वक्ता:*
• *श्रीमती संध्या पवार* – जिलाध्यक्ष, भाजपा नारायणपुर
• *श्री नारायण मरकाम* – अध्यक्ष, जिला पंचायत
• *श्री रूपसाय सलाम* – पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा
• *मैं स्वयं* – वक्ता के रूप में उपस्थित रहा
*इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता *श्री बृजमोहन देवांगन* एवं भाजपा जिला महामंत्री *श्री संदीप कुमार झा* भी उपस्थित रहे।*
भाजपा नेताओं ने कहा कि *चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी* भूपेश बघेल शासनकाल के *भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला प्रतीक* है।
छत्तीसगढ़ बंद, कांग्रेस की घबराहट और सच्चाई से भागने की कोशिश है।
*भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की लड़ाई लगातार जारी है और जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है।*



