अमित दुबे की रिपोर्ट:-
रतनपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने हेतु हरेली पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 24/7/2025 दिन गुरुवार को महामाया ग्राउंड में समय दोपहर 2:00 बजे को मोरध्वज कला मंच द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन महामाया ग्राउंड, रतनपुर में किया जाएगा, जहां गेंड़ी दौड़ और नारियल फेंक प्रतियोगिता जैसे पारंपरिक खेलों का संचालन किया जाएगा।
इस आयोजन में नगरवासियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से सभी नागरिकों को भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है। मोरध्वज कला मंच ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पारंपरिक पर्व को भव्य, हर्षोल्लासपूर्ण और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया जाए।
प्रतियोगिता की विशेषताएं:
- गेंड़ी दौड़ और नारियल फेंक प्रतियोगिता का आयोजन
- प्रतिभागियों के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार की व्यवस्था
- प्रतियोगिता में विजेताओं को मंच द्वारा इनाम प्रदान किए जाएंगे
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवमोहन बघेल द्वारा की जाएगी। साथ ही लोक कला मंच के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं रतनपुर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न होगा। प्रतियोगिता के निर्णायकगण भी मौके पर उपस्थित रहेंगे, जो निष्पक्षता से खेलों का मूल्यांकन करेंगे।
महत्वपूर्ण सूचना:
प्रतिभागियों से आग्रह है कि वे अपनी गेंड़ी (व्यवस्था) साथ लेकर आएं।
मंच ने बताया कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात करने का एक माध्यम है, जिससे नई पीढ़ी को लोक परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
मोरध्वज कला मंच ने अंत में सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर हरेली पर्व की गरिमा को और भी अधिक गौरवशाली बनाएं।



