अमित दुबे की रिपोर्ट:-
रतनपुर (ग्रामीण)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (ग्रामीण) के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत सेक्टर एवं मंडल कमेटियों के गठन को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ब्लॉक प्रभारी समीर अहमद बबला ने कहा कि उदयपुर संकल्प शिविर की मंशा के अनुरूप संगठन में ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, महिलाओं और युवाओं को भी संगठन में विशेष स्थान मिलेगा, ताकि पार्टी के कार्यों में नई ऊर्जा और सशक्त भागीदारी सुनिश्चित हो सके|

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष यासीन खान ने की। उन्होंने संगठन के स्वरूप और गठन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्लॉक के सुचारू संचालन के लिए इसे दो मंडल और चार सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। यासीन खान ने कहा कि संगठन का ढांचा मजबूत करने से कार्यकर्ताओं में एकजुटता और सक्रियता बढ़ेगी, जो आने वाले समय में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।
कार्यक्रम को नगर निगम बिलासपुर के पार्षद रामा बघेल और शीतल जायसवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी और एकजुटता से काम करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि परिहार, कृष्णा साहू, संतोष शाहू, गोवर्धन आमों, परीक्षित निर्मलकर, जशवंत जायसवाल, जगन्नाथ आमों, शैलेन्द्र राजपूत, जोगेंद्र राजपूत, महावीर साहू, राजेंद्र जायसवाल, मिथलेश दास मानिकपुरी, केवल दास मानिकपुरी, अगर दास मानिकपुरी, शिवशंकर कश्यप, दाऊ राम जायसवाल, भाऊ राम जायसवाल, हेम कुमार नेताम, संतोष विश्वकर्मा, सुनील पोर्टे, राम पैकरा, करण कश्यप, अर्जुन जायसवाल, मुकेश श्रीवास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।



