मुकेश राजपूत की खबर :-
धवलपुर | 4 अगस्त 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धवलपुर में शिक्षक-पालक सम्मेलन का आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर यदु रहे तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मासिक मूल्यांकन की रिपोर्ट विद्यार्थियों को प्रदान करते हुए उद्घोषक सोनी सर ने छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया।

सम्मेलन में पालकों ने भी अपनी सहभागिता निभाई एवं बहुमूल्य विचार साझा किए। श्री सिन्हा जी व श्री राजपूत का उत्साहवर्धक एवं प्रेरणाप्रद संबोधन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन, और निरंतर प्रयास की सीख दी।
“अगर चाहिए जीवन में ऊँचाई,
तो करनी होगी मेहनत गहराई से।”
अभिभावकों से कहा गया कि वे अपने बच्चों को नियमित अध्ययन, पाठ्यक्रम की समझ, और नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करें। विद्यार्थियों को सुझाव दिया गया कि वे समय सारिणी बनाकर विषयवार पढ़ाई करें एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन निरंतर लें।
“जो हो सच्चे मार्ग पर अडिग,
उसके आगे झुकती है हर विफलता।”
कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ व्याख्याता पूर्णिमा राजपूत के प्रभावी आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।



