डे नारायण सिंह बघेल की खबर// नारायणपुर: शनिवार दोपहर 12.00 बजे स्थान बाजार स्थल बखरूपारा में बैठक रखा गया जिसमें आ.जा.क.विभाग में कार्यरत 222 आकस्मिकनिधि नियमित कर्मचारी,वर्ष 2003 एवं नक्सल पीड़ित कर्मचारियों एवं अन्य आकस्मिक निधि कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि के निराकरण के सम्बन्ध में चर्चा किया गया। जिसमे सम्बंधित कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने के कारण आगामी 13/07/2024 दिन शनिवार को बैठक रखा जाकर निर्णय लिया जाना तय किया गया है।एवं जिले में जिला सम्मेलन करने के सबंध में व जिन कर्मचारियों का रशीद नहीं काटा गया है उन कर्मचारियों का रशीद काटने के सम्बन्ध में चर्चा किया गया। उक्त बैठक मे जिलाध्यक्ष मंगलू उसेण्डी, संभागीय सह सचिव अश्वनी सोनी,कार्यकारिणी अध्यक्ष चमर सिंह प्रधान, जिला महामंत्री जगदीश नाग,जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर,दानेश जैन, कोषाध्यक्ष महेंद्र हिरवानी, जिला सचिव कुशल नाग, एवं अन्य जिला पदाधिकारी व क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए ।






